ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने के पास ब्लास्ट

इस्लामाबाद  : (मानवीय सोच)  पाकिस्तान की डेरा गाजी खान न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास एक बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सर्कुलेट हो रहे हैं। इनमें दावा किया गया है कि धमाके की आवाज 30 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

हालांकि, वहां के डिप्टी कमिश्नर DG खान ने बताया है कि न्यूक्लियर फैसिलिटी में धमाके की खबरें झूठी हैं। साउंड बैरियर टूटने की वजह से तेज आवाज हुई थी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में कहा जा रहा है कि यह धमाका शाहीन मिसाइल की टेस्टिंग के दौरान हुआ।

जब किसी चीज की रफ्तार आवाज की रफ्तार से ज्यादा होती है तो उसको सुपरसोनिक रफ्तार कहते हैं। स्पेस में ध्वनि की रफ्तार 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है। जब कोई चीज 332 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से भी ज्यादा रफ्तार से चलती है तो उसको ही सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है। जब विमान ध्वनि की रफ्तार से तेज चलता है तो यह सोनिक बूम पैदा करता है।

Scroll to Top