ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान में मोबाइल, इंटरनेट बंद होने की नौबत

इस्लामाबाद (मानवीय सोच)  पाकिस्तान में बिजली की किल्लत के चलते मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद होने की नौबत आ गई है। पाकिस्तानी राष्ट्रीय सूचना तकनीकी बोर्ड (एनआईटीबी) ने इस बारे में चेतावनी भी जारी कर दी है। इस बारे में किए एक ट्वीट में एनआईटीबी ने लिखा है कि देशभर में घंटों बिजली की कटौती हो रही है। इससे परेशान टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की चेतावनी दी है। बिजली की कटौती से ऑपरेटर्स को मुश्किल हो रही है और वो अपनी सेवाओं को जारी रख पाने में सक्षम नहीं हैं।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दे चुके हैं वॉर्निंग
वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पहले ही और ज्यादा बिजली कटौती की चेतावनी जारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते दबाव के चलते जुलाई में और ज्यादा पॉवर क्राइसिस होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जरूरत के मुताबिक लिक्विड नैचुरल गैस की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हालांकि गठबंधन सरकार इस डील को संभव बनाने के प्रयास में लगी हुई है।

लिक्विड गैस की सप्लाई न होने से परेशानी
गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार पावर क्राइसिस से जूझ रहा है। जियो न्यूज के मुताबिक अगले महीने होने वाली गैस सप्लाई की डील नहीं हो सकी है। वहीं आंकड़े लगातार यह दिखा रहे हैं कि पाकिस्तान लिक्विड गैस की सप्लाई के लिए जूझ रहा है, जबकि तेज गर्मी के बीच यहां पर इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है। वहीं बिजली बचाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के काम के घंटे कम कर दिए हैं। साथ ही कराची समेत विभिन्न शहरों में शॉपिंग मॉल्स और फैक्ट्रियों को शाम से पहले बंद करने का आदेश दिया गया है।

महंगाई का बढ़ा आंकड़ा
उधर पाकिस्तान के वित्तमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि सरकार कतर से पांच या दस साल की नई लिक्विड गैस सप्लाई को लेकर बात कर रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में महंगाई जुलाई में दोहरे अंकों में पहुंच गई है। यह इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Scroll to Top