ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पिछले 8 साल से फर्जी दारोगा बन घूम रही थी रजनी दुबे

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने एक महिला को फर्जी सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब महिला, दो बच्चों और एक व्यक्ति के साथ बाइक पर घूम रही थी. पुलिस ने महिला की वर्दी और पी-कैप को जब्त करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. रजनी ने पुलिस को बताया कि वह इस वर्दी का इस्तेमाल किराया बचाने के लिए करती थी ताकि लोगों पर भौकाल जमा सके.  

पुलिस ने उसके खिलाफ उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और बेल-बांड भरकर उसका चालान किया है. रजनी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह पिछले 8 सालों से यह वर्दी पहनकर घूम रही थी. हाल ही में वह लखनऊ में केयर टेकर के रूप में काम कर रही थी. छठ पर्व के मौके पर वह अपने गांव आई थी और अपने पति को भींगारी बाजार बुलाया था. गुरुवार को जब वह अपने पति के साथ बाइक पर घर जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे वर्दी में देखकर रोक लिया.

Scroll to Top