(मानवीय सोच) : हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया था. इस घटना के बाद पहली बार उनकी भाजपा सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है और इस तरह की घटना को
उन्होंने राजनीतिक स्टंट करार दिया है . उन्होंने तमाम पुरानी घटनाओं का भी जिक्र किया और बताया है कि इस तरह की घटना से बड़े-बड़े नेता अछूते नहीं रहे. इसी दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी के नाम का भी जिक्र किया.
बता दें सोमवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर ओबीसी सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान जूता फेंका गया था. हालांकि ये जूता उन्हें लगा नहीं था. आरोपी युवक वकील की ड्रेस में पहुंचा था और इस घटना को अंजाम दिया था.
मौर्य के समर्थकों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई की थी. इस घटना से मौर्य सुर्खियों में आ गए थे. वहीं बदायूं से बीजेपी सांसद उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा है, “इस तरह की घटनाएं राजनीतिक स्टंट होती है.
