ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीआरडी जवानों को लेकर क्या करने जा रही है योगी सरकार

लखनऊ (मानवीय सोच)  यूपी सरकार प्रांतीय रक्षक दल को सुदृढ़ करने और इसके जवानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इनकी ड्यूटी लगाने और ड्यूटी भत्ता बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। अगले 6 माह में पीआरडी में एनरोलमेंट के लिए 1400 युवाओं का चयन किया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीआरडी और मंगल दल को सुदृढ़ करने के प्रति कृतसंकल्प है। पीआरडी जवानों को बेहतर सुविधाएं और उनकी जिम्मेदारी के अनुरूप इन्सेनटिव देने के साथ ही उनके दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी और उन्हें प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है।

अगले 100 दिनों में 20,000 जवानों, दो वर्षों में 22,500 और पांच वर्षों में 25,000 जवानों की प्रति माह ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात द्वारा प्रायोजित पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण के प्रस्ताव की मंजूरी ली जाएगी। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि दो वर्ष में प्राइवेट सेक्टर में ड्यूटी करने के लिए पीआरडी एजेंसी की स्थापना की जाएगी। जिसका वित्त पोषण निजी संसाधनों से किया जाएगा। इसी अवधि में लखनऊ में विभागीय भूमि पर पीआरडी केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण भी पूरा किया जाएगा।

Scroll to Top