ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएफ ऑफिस में सीबीआई और विजिलेंस का छापा, 50 कार्यालयों में एक साथ हुई कार्रवाई

कानपुर  (मानवीय सोच)  क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय सर्वोदय नगर में मंगलवार को दिल्ली मुख्यालय की विजिलेंस टीम और सीबीआई ने एक साथ छापा मारा। हालांकि यह कार्रवाई पूरे देश के 50 क्षेत्रीय कार्यालयों में एक साथ हुई है। इस दौरान अफसरों ने विभाग की कार्य प्रणाली और लंबित मामलों की जांच की।

पिछले वित्तीय वर्ष में किए भुगतान को भी जांचा। इसके अलावा जेके जूट मिल, एलएमएल के हजारों कर्मचारी को पीएफ, पेंशन आदि का भुगतान अभी तक न होने की भी पड़ताल की। असिस्टेंट डायरेक्टर विजिलेंस की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंची। टीम में पांच सीबीआई के अफसर भी थे।
अचानक छापा पड़ने से विभाग में हड़कंप मच गया। अफसरों ने विभाग के अलग-अलग सेक्शन जैसे क्लेम सेटलमेंट, एकाउंट, पेंडेंसी आदि जगहों पर जांच-पड़ताल की। टीम ने नाम सुधार प्रक्रिया में देरी के कारण पूछे। पिछले वर्ष अधिक भुगतान तो नहीं किया गया, इस संबंध में भी जांच पड़ताल की।

सालों से बंद जेके जूट मिल और एलएमएल के कर्मचारियों का अब तक भुगतान न होने पर सवाल जवाब किए। बताया गया कि मिलों में साइनिंग अथॉरिटी नहीं है। कर्मचारियों के बकाया का मामला पीएफ विभाग की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में उठाया गया था।

इसके अलावा जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा के महामंत्री राजू प्रसाद ने भी प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री, सीबीआई और विजिलेंस से शिकायत की थी। माना जा रहा है कि शिकायतों के क्रम में यह कार्रवाई हुई है। सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस कमेटी ऑडिट, एकाउंट, पीएफ क्लेम, पेंशन से जुड़े मामलों में जांच-पड़ताल करने आती थी, लेकिन इस बार सीबीआई के साथ आई है।

2014 से जेके जूट मिल में है तालाबंदी
जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा के महामंत्री ने बताया कि 24 अगस्त 2021 को श्रम मंत्री को पत्र भेजा गया था। इसमें बताया गया था कि जेके जूट मिल कंपनी जीयो जूट मिल का संचालन 2008 से गोविंद शारडा, आदित्य शारडा, अमित शारडा कर रहे हैं। प्रबंधकों ने 8 मार्च 2014 को मिल में तालाबंदी कर दी। इसके अलावा चार हजार के करीब कर्मचारियों का पीएफ अंशदान निजी ट्रस्ट में करते रहे हैं। अब तक पीएफ, पेंशन का बकाया भुगतान नहीं किया गया।

एलएमएल के कर्मचारियों का 182 करोड़ बकाया
टीम के सदस्यों ने एलएमएल के कर्मचारियों का बकाया भुगतान अब तक न होने की जानकारी जुटाई। हालांकि एलएमएल का मामला लिक्विडेशन में होने की बात बताई गई। दरअसल कुछ समय पहले हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के बकाया भुगतान के निर्देश दिए थे। छह हजार कर्मचारियों का करीब 182 करोड़ अभी भी बकाया है, जो सैलरी, ग्रेच्युटी, बोनस, छुट्टी भुगतान से जुड़ा है।

केस्को में हुए घोटाले को जोड़कर भी देखा जा रहा 
कुछ समय पहले केस्को के एक कर्मचारी ने कंपनी के तमाम कर्मचारियों के पीएफ खाते में सेंधमारी कर रुपया निकाल लिया था। हालांकि यह मामला लखनऊ पीएफ कार्यालय से जुड़ा था। इसमें केस्को के कर्मचारी का ही हाथ था। चर्चा रही कि इस मामले को लेकर भी टीम ने यहां छापा मारा।

Scroll to Top