नई दिल्ली : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सिटी बस संचालन को बढ़ाने के लिए पीएम-ई बस सेवा को मंजूरी दी। इस योजना के तहत देशभर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से शहरों में सार्वजनिक परिवहन में सुधार होगा और यह जलवायु परिवर्तन से संबंधित भारत के उद्देश्यों के अनुरूप भी है। उन्होंने कहा,
