ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम को ट्वीट कर अग्नि पथ स्कीम वापस लेने की युवा मंच ने की अपील

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सेना में 4 साल अवधि की संविदा भर्ती की अग्नि पथ स्कीम के विरोध में युवाओं का देशव्यापी विरोध जारी है। पूर्व सैन्य अधिकारी भी इस स्कीम के औचित्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। युवा मंच का मत है कि इस तरह की स्कीम युवाओं के साथ मजाक है, युवाओं की मांगें पूरी तरह से वाजिब हैं और सरकार को चाहिए कि तत्काल पुनर्विचार कर इसे वापस ले और सेना में रिक्त पड़े पदों पर पूर्व की भांति चयन प्रक्रिया शुरू करे। इस बाबत युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि दरअसल देशव्यापी विरोध और आलोचना के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों, कुछेक राज्यों व कारपोरेट कंपनियों द्वारा संविदा खत्म होने के बाद युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देने की घोषणा से मुख्य प्रश्न से ध्यान हटाने की कवायद भर है। इससे युवा अच्छी तरह वाकिफ हैं इसलिए इन तमाम घोषणाओं से युवा संतुष्ट नहीं हैं। क्योंकि उन्हें मालूम है कि भयावह बेकारी के इस दौर में इस सबके बाद भी उनके भविष्य के असुरक्षित होने का खतरा बरकरार रहेगा। युवा मंच ने दिल्ली में अग्नि पथ स्कीम के मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे युवा हल्ला बोल के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की है।युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा मोदी सरकार की नीतियों से देश में बेकारी की भयावह स्थिति पैदा हुई है। रोजगार सृजन तो ठप्प है ही बल्कि केंद्र सरकार, राज्यों समेत सार्वजनिक व अनुदानित संस्थाओं में रिक्त पड़े 60 लाख पदों को भी नहीं भरा जा रहा है। रोजगार के भयावह हो रहे संकट को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने के बजाय महज बयानबाजी की जा रही है।बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह रिकॉर्ड बेकारी है उससे अलग स्थिति उत्तर प्रदेश की नहीं है भले योगी सरकार दावा जो करे। यहां खुद मुख्यमंत्री द्वारा ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों में 27 हजार पदों की घोषणा हो या अन्य सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने का ऐलान हो, अब इन पदों को भरने से सरकार इंकार कर रही है। इस संबंध में युवा मंच 20 जून को ईको गार्डन में प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर प्रदेश में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की अपील करेगा।

Scroll to Top