मेरठ : (मानवीय सोच) पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया. 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर का पहला खंड – साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबा है. कल 21 अक्टूबर से इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ट्रेनें ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी. दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन द्वारा परिचालन सुबह 06:00 बजे आरंभ होगा और दोनों दिशाओं के स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी. दुहाई-साहिबाबाद के बीच 17 किमी की दूरी मी-हाई-स्पीड ट्रेन महज 12 मिनट में पूरी कर लेगी. वहीं मेरठ-दिल्ली के बीच नमो भारत ट्रेन में केवल 55-60 मिनट लगेंगे
