ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी इस योजना के लाभार्थी को 30 मई को देंगे सौगात! खाते में आएंगे पैसे

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 30 मई को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभ जारी करेंगे। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ के तहत लाभ जारी करेंगे। बता दें कि यह योजना प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 29 मई 2021 को उन बच्चों की सहायता के लिए शुरू की गई थी, जिन्होंने 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। इस का ऐसे  बच्चों को रहने की व्यवस्था, शिक्षा और स्कॉलरशिप के जरिए उन्हें सशक्त बनाना है।

क्या कहा मंत्रालय ने?
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री स्कूली बच्चों को स्कॉलरशिप भी  देंगे। इसमें कहा गया है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बच्चों की पासबुक और हेल्थ कार्ड के लिए एक पीएम केयर्स भी उन्हें सौंपा जाएगा। बच्चे, उनके अभिभावकों और संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के साथ, वर्चुअल मोड के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे।

संबंधित पोर्टल के बारे में जानें
बता दें कि इस योजना के तहत बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन नाम का एक पोर्टल “http://pmcaresforchildren.in/” लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल में सभी बच्चों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया और दूसरी सभी सहायता की सुविधा प्रदान करती है।

 

Scroll to Top