(मानवीय सोच) : भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. रिश्तों को नऊ ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में भारत के प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमने सबका साथ-सबका विकास की हमारी अप्रोच को बांग्लादेश जैसे अपने निकटतम पड़ोसी मित्र के लिए भी प्रासंगिक माना है. पीएम ने कहा कि हम बांग्लादेश के सबसे बड़े डेवपलमेंट पार्टनर होने पर गर्व महसूस करते हैं.
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन विकास परियोजनाओं के उद्घाटन पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह खुशी की बात है कि एक बार फिर हम भारत-बांग्लादेश सहयोग की सफलता का जश्न मनाने के लिए जुड़े हैं. हमारे रिश्ते लगातार नई ऊंचाईयां छू रहे हैं. पिछले 9 वर्षों में हमने मिलकर जो काम किया है, वह इससे पहले के दशकों में भी नहीं हुआ था.”
