ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पीएम मोदी का बड़ा ऐलान : तेलंगाना में खुलेगी सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी

तेलंगाना : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तेलंगाना के दौरे पर हैं. तेलंगाना के महबूबनगर में पीएम मोदी ने 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. वहीं पीएम ने महबुबनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचेगुडा) – रायचूर – हैदराबाद (काचेगुडा) ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विजयवाड़ा कॉरिडोर के जरिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में आवाजाही बहुत आसान होने वाली है. इसके कारण इन तीनों राज्यों में व्यापार, टूरिज्म और इंडस्ट्री को भी काफी बढ़ावा मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज मैं तेलंगाना की धरती से घोषणा कर रहा हूं कि केंद्र सरकार ने हल्दी किसानों के हित के लिए और उनकी आवश्यकता व भावी संभावनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन का फैसला किया है:” वहीं उन्होंने कहा कि “2014 में एलपीजी कनेक्शनों की संख्या लगभग 14 करोड़ थी, अब यह बढ़कर 32 करोड़ से ज्यादा हो गई है. हाल ही में हमने गैस सिलेंडर के दाम भी कम किए हैं.आज मैं यहां से एक और घोषणा कर रहा हूं. 

Scroll to Top