अमेरिका में होने जा रहे पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय प्रवासियों के 24,000 से अधिक सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन किया है. बता दें कि पीएम मोदी का ‘मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टूगेदर’ कार्यक्रम न्यूयॉर्क में अगले महीने 22 सितंबर को नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम में आयोजित किया जाएगा. वैसे को नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम में केवल 15,000 लोगों की क्षमता है. बता दें कि ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी और उद्योग, विज्ञान, मनोरंजन और कला क्षेत्र के प्रमुख भारतीय-अमेरिकी लोग इसमें हिस्सा लेंगे. इस समारोह को लेकर आईएसीयू ने बयान में कहा है कि यूनियनडेल, लॉन्ग आइलैंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए 590 सामुदायिक संगठनों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किए गए हैं. जिनमें से ज्यादातर लोगों ने संयुक्त राज्य अमेरिका से ‘वेलकम पार्टनर्स’ के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके साथ ही बताया गया है. इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस समारोह में करीब 42 राज्यों के भारतीय अमेरिकियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है.
