ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने बताया कि, देवभूमि में कब होगी उनकी चुनावी रैली

देहरादून (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह दिल्ली में रहते हैं लेकिन उनके दिल में उत्तराखंड भी रहता है। कहा कि उत्तराखंड से उनका विशेष नाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी संगठन के कार्यकर्ता रहते हुए भी वह उत्तराखंड से जुड़े हुए थे।  कहा कि उत्तराखंड में विकास के लिए कई योजनाओं को हरी झंड़ी दिखाई  गई है। मोदी ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है। मोदी ने बताया कि इस बार का विधानसभा चुनाव 2022 बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद ही विकास योजनाओं में पहले से ज्यादा गति मिल पाएगी।

उत्तराखंड के कुमाऊं में नैनीताल सहित 14 विधानसभा सीटों में वर्चुअली चुनावी रैली ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी सभा के  लिए वह 10 फरवरी को श्रीनगर, उत्तराखंड आ रहे हैं। कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और देश को बांटने का काम सदियों से कांग्रेस की सरकारों ने ही किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को बर्बाद करने में कांग्रेस पार्टी ने कोई कमी कसर नहीं छोड़ी। मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर कहा कि विकास कार्यों में कांग्रेस ने हमेशा ही रोड़ा डाला है, चाहे वो ऋषिकेश-कर्णप्रयार रेललाइन परियोजना हो या फिर ऑल वेदर रोड का प्रोजेक्ट हो। कांग्रेस की नियत और निष्ठा का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी ने पलायन और पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कोई काम नहीं किया।

बदरीनाथ, केदारानाथ सहित चारधाम यात्रा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चारधाम भव्य और दिव्य बनेगा। इसके लिए ऑल वेदर रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब किसी भी विपरीत मौसम में भी यात्रा आसानी से की जा सकती है। यह बहुत ही चिंता की बात थी कि कोरोनाकाल के समय दिल्ली सरकार ने प्रवासियों को बसों में भरकर उत्तराखंड वापस भेज दिया था।   कहा कि लोगों के साथ इतना बड़ा अन्याय करने के बाद अब वह उत्तराखंड में वोट मांगने आए हैं।

क्या हैं कांग्रेस के चार काम 
पीएम मोदी ने कांग्रेस के चार कामों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी विकास के बारे में नहीं सोचती है।  कांग्रेस का पहला काम सिर्फ एक परिवार लिए होता है, जबकि दूसरा काम भ्रष्टाचार का होता है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का तीसरा काम तुष्टिकरण की राजनीति करना होता है, जबकि चौथा काम परियोजनाओं को लटकाना होता है ताकि इसका दोहन कर अपनी जेबें भरीं जा सकें।

Scroll to Top