दिल्ली : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को 9वें रोजगार मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिया. यह सभी युवा सरकारी और संगठनों के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं. यह कार्यक्रम दिल्ली के रायसीना रोड स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया था. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि पिछले 9 सालों में इनोवेटिव तरीके से कई बड़े बदलाव हुए हैं. उन्होंने कहा टेक्नोलोजी का इस्तेमाल बढ़ने के बाद भ्रष्टाचार कम हुआ और सुविधाएं बढ़ी हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं ने कड़ी मेहनत से यहां सफलता हासिल की है और इस सफलता का बहुत बड़ा महत्व है. उन्होंने आगे कहा कि इस बार नवनियुक्तों में महिलाएं भी ज्यादा संख्या में है, जो नारी सशक्तिकरण का उदाहरण है. उन्होंने आगे कहा कि भारत की इकोनोमी भी तेजी से बढ़ रही है और आगे युवाओ के लिए कई बड़े अवसर आएंगे.
