ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी बोले- दोस्त खो दिया : शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंदो आबे के गोली लगने से निधन की खबर को दुनिया ने स्तब्ध कर दिया है। उनकी अचानक मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका और मेरा कई साल पुराना जुड़ाब रहा। मैं गुजरात के सीएम के दौरान से उन्हें जानता था। पीएम ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

शुक्रवार सुबह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से आकर गोली मार दी थी। हमले में आबे को छाती पर दो गोली लगी थी। तकरीबन 6 घंटे चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आबे को बचा नहीं पाए। फिर उनकी मौत की आधिकारिक सूचना जारी हुई। आबे के अचानक निधन पर दुनियाभर में शोक छाया है। पीएम मोदी ने भी आबे के प्रति दिल में गहरा सम्मान जताया और उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया।

कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कल यानि 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।’

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘मिस्टर आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’

गौरतलब है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स थे। वह 2006 से 2007 के दौरान और फिर 2012 से 2020 के दौरान पीएम रहे थे। उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री थे और फिर उनके पिता जापा के विदेश मंत्री रहे थे। उधर, पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले शख्स को तत्काल गिरफ्तार किया। 41 वर्षीय आरोपी की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई।

 

Scroll to Top