ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी से मिलकर बोले प्रमोद सावंत, मुझे लगता है कि मैं ही गोवा का सीएम बनूंगा

नई दिल्ली (मानवीय सोच) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य चुनाव परिणामों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। लेकिन सोमवार को आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में गोवा में त्रिशंकु जनादेश की भविष्यवाणी की गई है।

इस लिहाज से प्रमोद सावंत का एग्जिट पोल के एक दिन बाद पीएम मोदी के मुलाकात करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रोमद सावंत ने गोवा में सत्ता बनाए रखने की पार्टी की संभावनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

हालांकि पीएम मोदी से मिलने के बाद खुद प्रमोद सावंत ने कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी से चुनावों को लेकर चर्चा की। समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रमोद सावंत के हवाले से लिखा, “मैंने आज पीएम मोदी से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। हम अधिकतम सीटों के साथ सरकार बनाएंगे… मुझे लगता है कि एक बार फिर से मुझे सेवा करने का मौका दिया जाएगा…(गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में)। अगर बीजेपी ने ऐसा कहा है (मुख्यमंत्री के रूप में उनकी उम्मीदवारी), तो यह निश्चित रूप से होगा। भाजपा जैसा कहती है वैसा ही करती है।”

गोवा के मौजूदा CM प्रमोद सांवत ने कहा, “नतीजों में 20 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलेंगी। सभी एग्जिट पोल भाजपा को ही बहुमत दिखा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा को बहुमत देंगे और फिर से एक बार भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलीय लोगों के साथ सरकार बनाएगी। उनसे बातचीत केंद्रीय नेतृत्व भी कर रहा है।”
Scroll to Top