उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने फीलखाना थानाक्षेत्र के स्थित जाने-माने होटल रॉयल गैलेक्सी में छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और मौके से दलालों के साथ ही आपत्तिजनक हाल में पाए गए युवक-युवतियों समेत और होटल मालिक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस सम्बंध में पुलिस को काफी वक्त से सूचना मिल रही थी.
इस पूरे मामले को लेकर एडीसीपी आकाश पटेल ने मीडिया को जानकारी दी कि मालरोड चौराहे के पास स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में काफी वक्त से उनको सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने होटल को घेर लिया और फिर छापेमारी की तो एक कमरे में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले. इस पर पुलिस ने मौके से चार लड़कियों के साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो दलाल भी हैं जो लड़कियों को होटल तक पहुंचाने का काम करते थे
