पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाने से पहले हो जाए सावधान , नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सही से संपूर्ण कराने के लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में अब तक 20 हजार अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए हैं। ये वो अभ्यार्थी हैं। जिनके जन्मतिथि, निवास पत्र, फिंगर प्रिंट या फोटो उनके आधार से मैच नहीं हो रहे हैं। ऐसे में इन सभी को परिक्षार्थियों को परीक्षा के दिन केंद्र पर ढाई घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। एडमिट कार्ड की लिंक जनरेट होने के साथ-साथ सरकार ने परीक्षा को लेकर कई सारे बदलाव भी किए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्यूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड ने अपने ऑफिशियल एक्स पर पोस्ट किया है कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती -2023 की आगामी परीक्षा के एडमिट कार्ड में दिये गये अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश हैं। यह बिंदु संख्या D2(iii) के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आग्रह के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त लिया गया है। बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है की पावर युक्त चश्मे और धार्मिक पहचान चिन्ह, मंगल सूत्र प्रतिबंधित नहीं होंगे।