ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पुलिस विभाग के 1225 कंप्यूटर ऑपरेटरों की जल्द होगी प्रोन्नति

लखनऊ : (मानवीय सोच)  पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के पद पर तैनात 1225 कर्मचारियों को जल्द ग्रेड बी में प्रोन्नत किया जाएगा। इसकी अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के बाद छह वर्ष की सेवा पूरी कर चुके समस्त कर्मियों की सूचना विभागाध्यक्षों से मांगी गई है ताकि उसका परीक्षण करने के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा जा सके।

एसपी, कंप्यूटर केंद्र शहाब रशीद खां ने एडीजी तकनीकी सेवाएं की ओर से इस संबंध में समस्त विभागाध्यक्ष एवं कार्यालयाध्यक्ष को पत्र भेजा है। बता दें कि बीते वर्ष जुलाई माह में 2340 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई थी। तत्पश्चात इस पद पर कोई भी नई भर्ती नहीं की गई है। वहीं, अंतिम वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद 22 कंप्यूटर ऑपरेटर अलग-अलग वजहों से नौकरी छोड़ चुके हैं। जिसकी वजह से वर्तमान में कुल 2318 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं।

Scroll to Top