उत्तराखंड : (मानवीय सोच) फाउंडेशन डे के दौरान एक बड़ी वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया है. पुलिस की नाक के नीचे से लुटेरों ने करीब 20 करोड़ रुपये का माल गायब कर दिया है. यह वारदात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मेन मार्केट में हुई है. यहां पर रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया और बड़ी ही आसानी से करोड़ों की ज्वेलरी को अपने बैग में रखा और मौके से फरार हो गए. इस पूरी वारदात की वजह से पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक जिस शोरूम में लुटेरों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है वह पुलिस हेड क्वार्टर और सचिवालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है. इतना ही नहीं लूट की वारदात के कुछ वक्त पहले ही थोड़ी ही दूर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला भी गुजरा था. पुलिस के जवान इस मौके पर चप्पे-चप्पे पर तैनात थे. इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना को चोरों ने आसानी से अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए.
