ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुष्पा 2 को बड़े प्रोडक्शन हाउस ने दिया 400 करोड़ का ऑफर

मुंबई  (मानवीय सोच) अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ना केवल साउथ में बल्कि हिन्दी भाषी क्षेत्रों में भी दर्शक फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़े। फिल्म ने कोरोना के बाद सिनेमाघरों में पड़े सूखे को दूर कर दिया। इसके कलाकारों की पॉपुलैरिटी भी देशभर में और बढ़ी। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म रिलीज के बाद नेशनल सेंसेशन बन गए। फिल्म के पहले पार्ट के बाद इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यही नहीं मेकर्स भी इसे और बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि प्रोडक्शन हाउस के बीच उनकी डिमांड बढ़ गई है।

बड़ी डील का मिला ऑफर

फिल्म ने पहले सिनेमाघरों में कमाल किया उसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खूब देखा गया। क्रेज को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस बड़ी रकम लगाने को तैयार हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए ने सूत्रों के मुताबिक अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक बड़ा कॉर्पोरेट प्रोडक्शन हाउस ने आकर्षक डील दिया। सूत्र ने बताया, ‘उत्तर में स्थित (नॉर्थ बेस्ड) एक नामी प्रोडक्शन हाउस ने मेकर्स को शानदार ऑफर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने पुष्पा के मेकर्स को हर भाषा में थियेट्रिकल राइट्स के लिए लगभग 400 करोड़ का ऑफर दिया। इसमें ओटीटी और सैटेलाइट्स राइट्स शामिल नहीं है। हो सकता है कि मेकर्स ने इस ऑफर को ठुकरा दिया हो।‘

फिल्म की रिलीज से पहले ‘पुष्पा’ को जिस तरह का ऑफर मिल रहा है उससे काफी कुछ बयां हो जाता है। ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं। वे अभी भी डील पर विचार कर रहे हैं।

सूत्र ने आगे कहा, ‘हिन्दी क्षेत्र में पुष्पा की सफलता के बाद  मेकर्स पार्ट 2 को लेकर आश्वस्त हैं और यह काफी बड़ा और भव्य होगा। दूसरे पार्ट को भी दर्शक उतना ही प्यार देंगे।‘

बता दें कि ‘पुष्पा’ ने हिन्दी में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। यह फिल्म 2021 की सबसे हिट फिल्मों में से हैं।

 

Scroll to Top