सुल्तानपुर : (मानवीय सोच) बल्दीराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रातः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। तीन गाड़ियों के आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत रामपुर निवासी मो अरमान पुत्र लाल मोहम्मद बोलेरो से सीताराम पाल पुत्र तेजूपाल, सम्राती पाल पत्नी तेजूपाल, कस्तूरबा देवी व सुनीतादेवी को लेकर लखनऊ जा रहा था।
उसी समय ओवर टेकिंग रोड से UP45 Y8432 इको कार को चालक प्रवीन मौर्या पुत्र अंगद मौर्या निवासी निवेला वरषा थाना वसखारी जिला अंबेडकरनगर निकालने लगा। तभी एक इनोवा UP 32 LF 8432 का चालक प्रदीप पुत्र रघुनाथ प्रताप निवासी गोमतीनगर विस्तार थाना गोमती नगर लखनऊ ने इको स्पोर्ट्स गाड़ी व सीताराम पाल तथा बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर में सीताराम पाल को काफी चोटें आईं। उसे पिठला कुमारगंज अस्पताल भेजा गया। रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
