गोरखपुर : (मानवीय सोच) पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण का तबादला हो गया है। उनकी जगह रेलवे बोर्ड ने अपर सदस्य (वित्त) सौम्या माथुर काे पूर्वोत्तर रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया है। वह पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबंधक हैं, 1952 में गठन के बाद अब तक किसी महिला अधिकारी को महाप्रबंधक नहीं बनाया गया था। वह बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगी।
