पूर्व एनबीसीसी अधिकारी के घर आयकर विभाग का छापा, भारी मात्रा में मिला कैश

नोएडा    (मानवीय सोच)  आयकर विभाग ने नोएडा में एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्तल के सेक्टर-19 स्थित आवास पर शनिवार को छापेमारी की। उनके पास भारी मात्रा में कैश, ज्वैलरी और अन्य दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने दो करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। इन्हें गिनने के लिए दो मशीनें मंगवाई गई हैं। पूर्व अधिकारी पर यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में हो रही है। आयकर विभाग सीबीआई के साथ मिलकर यह कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान नगदी को बक्सों में जब्त करके इनकम टैक्स अधिकारी ले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *