दिल्ली : (मानवीय सोच) रॉउज एवन्यू कोर्ट ने शाहनवाज हुसैन को कथित रेप पीड़िता के द्वारा दाखिल प्रोटेस्ट पिटीशन पर समन जारी किया कोर्ट ने अगली सुनवाई मे शाहनवाज हुसैन को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। इस मामले मे पहले दिल्ली पुलिस ने जांच करते हुए रॉउज एवन्यू कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है।
दरअसल 2018 में दिल्ली की एक महिला ने BJP नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराने के लिए निचली अदालत का रुख किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सात जुलाई 2018 को हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज कराने के आदेश दिए थे। जिसको सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन सेशन कोर्ट से उनका कोई राहत नहीं मिली हालाकि शाहनवाज हुसैन ने इन आरोपों से इनकार किया है।।
