आंध्र प्रदेश : (मानवीय सोच) पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू को हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. चंद्रबाबू नायडू पिछले 52 दिनों से जेल में बंद थे. उन्हें 9 सितंबर को नंदलाल शहर से एक कार्यक्रम के दौरान कथित कौशल निगम घोटाला मामले में सीआईडी ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है.
हाई कोर्ट ने जमानत का आदेश देते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू 24 नवंबर को आत्मसमर्पण करें. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि चंद्रबाबू नायडू मीडिया और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें. पूर्व सीएम की मुख्य जमानत याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी.
बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में 9 सितंबर को सुबह 6 बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित एक कार्यक्रम से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. बताया जा रहा है
इस घोटाले से राज्य सरकार को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी.
