ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पूर्व ED डायरेक्टर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, मिश्रा को सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (CEIB) में लिए जाने की संभावना है। CEIB राजस्व विभाग के तहत काम करता है। इसका काम इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), राजस्व गुप्तचर निदेशालय, CBI, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) और दूसरी एजेंसियों के बीच कॉर्डिनेशन बनाए रखना है।

CEIB आर्थिक और वित्तीय अपराधों की सूचनाएं जमा कर उन पर निगरानी करता है। संजय मिश्रा के यहां आने से उनके अनुभव का लाभ ब्यूरो को मिल सकेगा। मिश्रा के ED डायरेक्टर के तौर पर कार्यकाल 15 सितंबर को पूरा हुआ है।

ED और CBI को मिलाने की थी चर्चाएं
पहले चर्चाएं थीं कि ED और CBI की एक संयुक्त एजेंसी बनाकर उसमें मिश्रा को कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार इसमें कानूनी बाधाएं तो थीं ही, सीबीआई के भीतर भी सहमति नहीं बन पा रही थी। CBI दिल्ली पुलिस विशेष एक्ट के तहत काम करती है, नया पद बनाने के लिए संसद में बिल पास कराना पड़ता।

Scroll to Top