ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पेटीएम ने शुरू की खास सर्विस, स्क्रीन अनलॉक किए बिना हो जाएगी पेमेंट

नई दिल्ली (मानविया सोच): नए जमाने की फिनटेक कंपनियों ने पेमेंट के तरीके में लगातार बदलाव किया है। अब लोगों का वॉलेट फोन में समा चुका है। डिजिटल पेमेंट की इस तेजी को भुनाने के लिए पेटीएम ने एक नई सर्विस ‘टैप टू पे’ की शुरुआत की है। इस फीचर से अब पीओएस  मशीन पर फोन टैप कर पेमेंट करना संभव हो जाएगा। इसे यूज करने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनी ने बताया कि यूजर पेटीएम के साथ रजिस्टर्ड किसी भी कार्ड को यूज कर इस तरह से पेमेंट कर सकते हैं। फोन का स्क्रीन लॉक हो या मोबाइल डेटा बंद हो, तब भी टैप टू पे के जरिए पेमेंट करना संभव होगा। यह सर्विस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजरों के लिए शुरू की गई है। एनएफसी सपोर्टेड किसी भी पीओएस मशीन पर इस तरीके से पेमेंट किया जा सकेगा।

कार्ड की जानकारियों की सिक्योरिटी के नए नियम पर भी पेटीएम ने अमल किया है। आप जिस कार्ड का इस्तेमाल करना चाहेंगे, कंपनी उसे 16 अंकों के नंबर को एक सिक्योर्ड ट्रांजेक्शन कोड से बदल देगी। इस कोड को डिजिटल आइडेंटिफायर नाम दिया गया है। इस सुविधा से कार्ड की सारी जानकारियां यूजर के पास ही सुरक्षित रहती हैं। कहीं भी पेमेंट करने के लिए कार्ड स्वाइप करने या कोई जानकारी शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करने की जरूरत होगी। आप जिस कार्ड से पेमेंट करना चाहते हैं, अगर वह पेटीएम पर सेव्ड नहीं है तो उसे पहले ऐड कर लें। इसके बाद कुछ डिटेल्स भरकर टैप टू पे सर्विस की शर्तें एक्सेप्ट करनी होंगी। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी सबमिट करते ही टैप टू पे सर्विस के लिए वह कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा।

Scroll to Top