ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पेपर लीक कांड का खुलासा: लिपिक ने भतीजी को भेजी थी फोटो, फिर ऐसे चली ‘नकल की चेन

झांसी (मानवीय सोच) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के पेपर लीक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने श्री राम महाविद्यालय के लिपिक राजदीप यादव पुत्र बलवान सिंह निवासी सुभाष गंज को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शिवहरी मीणा ने पेपर लीक कांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी लिपिक उक्त महाविद्यालय में कार्यरत है। उसी ने अपनी भतीजी मुस्कान को पेपर की फोटो खींचकर मोबाइल पर भेजा।

इसके बाद उसकी भतीजी ने यह पेपर अपनी सहेली को भेज दिया। उसकी सहेली ने यह पेपर अजय निरंजन नामक युवक को भेजा। अजय निरंजन से यह पेपर अजय भास्कर के पास पहुंच गया। अजय भास्कर को ही नकल करते हुए उड़न दस्ते के द्वारा पकड़ा गया था। अजय भास्कर ने ही पेपर के कई मोबाइल फोन में होने की बात बताई थी। उसकी निशानदेही के बाद पुलिस ने कुल 32 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया।

महाविद्यालय प्रबंधक समेत कुल 32 लोग गिरफ्तार
पेपर लीक कराने में मिलीभगत के आरोप में श्री राम महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव निवासी बूढ़ा गांव बालाजी समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है हालांकि लोगों ने कितने पैसे में पेपर खरीदा इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है इस मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उनको जेल भेजा गया है।
Scroll to Top