ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी बोर्ड  के 12वीं के इंग्लिश पेपर लीक  मामले में मास्टरमाइंड का नाम सामने आया है. इस मामले का मास्टरमाइंड आनंद नारायण चौहान उर्फ मुलायम चौहान है. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आनंद नारायण चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके साथ ही बलिया पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता है मुख्य आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पेपर लीक  की पटकथा आनंद चौहान ने रची थी. वह कोचिंग इंस्टीट्यूट का संचालक है. उसने महाराजी देवी इंटर कालेज  के साथ मिलकर यहा साजिश रची थी. पेपर लीक मामले में अभी तक 34 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है.

24 जिलों में परीक्षा कर दी गई थी रद्द

बता दें कि प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी.

कुल 34 लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि आठ और लोगों के पकड़े जाने के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए जा चुके लोगों की संख्या 34 हो गई है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायण वैश्य ने बताया कि नगरा पुलिस की एक टीम ने मुलायम चौहान को गिरफ्तार किया है, जिसे अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. सात अन्य संदिग्ध भी गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए DIOS

वैश्य के मुताबिक, मामले की जांच कर रही पुलिस टीमों ने पहले बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक  ब्रजेश कुमार मिश्रा और तीन पत्रकारों सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि DIOS और गिरफ्तार पत्रकारों में से एक अजीत ओझा को बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बाकी 24 आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बलिया सिटी कोतवाली, नगरा और सिकंदरपुर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है.

Scroll to Top