ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले नवीन जिंदल के घर के बाहर पुलिस वैन पर हमला

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) दिल्ली भाजपा के निष्कासित प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने रविवार को दावा किया कि एक समूह ने उनके घर के बाहर तैनात दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर हमला किया है। वैन की खिड़की तोड़ दी। उन्होंने अपने परिवार को इस्लामिक जिहादियों से खतरा बताया है। बीजेपी के पूर्व नेता ने दिल्ली पुलिस से अपनी और अपने परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।

जिंदल ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियों से खतरा है। मैं एक महीने में दिल्ली पुलिस को कई बार सबूत सहित लिखित में दे चुका हूं। मेरे निवास पर एक पीसीआर एक सिपाही के साथ तैनात है। रात में जिहादियों ने पीसीआर के शीशे तोड़कर संदेश दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करें।’

पुलिस ने खोली दावों की पोल

हालांकि, पुलिस ने जिंदल के दावों से उलट इसे दुर्घटना बताया है। पुलिस का कहना है कि पीसीआर वैन का शीशा किसी दूसरी गाड़ी से पत्थर लगने से टूटा है। पुलिस का कहना है कि जिंदल के घर पर कोई पथराव नहीं हुआ है। इसलिए मीडिया गलत खबर ना चलाएं। पुलिस ने साफ किया कि ट्रक के टायर के प्रेशर से मलबे का पत्थर गाड़ी से टकराया जिसमें वैन का शीशा टूट गया है।

बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर नुपूर शर्मा की विवादित टिप्पणी के समर्थन में बयान देने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद बीजेपी ने नवीन जिंदल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। 30 जून को उदयपुर में हुई घटना के बाद जिंदल और उनके परिवार को जान से मारने की ऑनलाइन धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने पहले ही अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की हुई है। उन्होंने 16 जून को आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले जब वह किसी से मिलने गए तो कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

 

Scroll to Top