ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन में तीसरे दिन भी हंगामा

लोक सेवा आयोग की दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नियमों में किए गए बदलाव के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने अपने आंदोलन को बुधवार तीसरे दिन भी अनवरत जारी रखा। बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र छात्राएं आयोग के गेट नंबर 2 के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए लगातार ड्रम, थाली और पानी की खाली बोतलें पीटकर आयोग और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे हैं। प्रतियोगी छात्र छात्राओ के आंदोलन का बुधवार तीसरे दिन भी शांत नही हुआ।

बीते दो दिनों से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राएं रात को खुले आसमान के नीचे आयोग दफ्तर के सामने सड़कों पर डटे हुए है। इस आंदोलन में दिव्यांग छात्र भी अपनी लड़ाई लड़ने के लिए बैशाखी का सहारा लेकर डटे हुए है। प्रतियोगी छात्र छात्राएं वन डे वन शिफ्ट में परीक्षा कराए जाने और नार्मलाइजेशन वापस लेने का नोटिस जारी होने तक आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है।

वहीं प्रतियोगी छात्र छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के चलते आयोग के दफ्तर के बाहर का पूरा इलाका छावनी में तब्दील किया गया है। पुलिस और पीएसी के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। सड़कों पर छात्रों का कब्जा होने की वजह से प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले रास्ते को बीच में करीब एक किलोमीटर तक बैरिकेड किया गया है।

Scroll to Top