ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज में तकनीकी क्रांति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रयागराज नगर निगम में नवनिर्मित अत्याधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) कंट्रोल रूम एवं नागरिक सुविधा केंद्र का अनावरण किया। इसके साथ ही सीएम ने प्रयागराज नगर निगम की नई, नागरिक-केंद्रित सेवाओं “पीएमसी 24×7” मोबाइल एप और डिजिटल वेबसाइट का भी शुभारंभ किया।

महाकुम्भ को स्वच्छ बनाने और आमजन को निर्बाध रूप से सुविधाएं प्रदान के लिए नगर निगम ने यह सुविधाए शुरू की है। इसके तहत अब न सिर्फ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होंगी, बल्कि आमजन को भी सेवाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नगर निगम ने प्रयागराज स्मार्ट सिटी के सहयोग से इन सेवाओं की शुरुआत की है।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यह लॉन्च दिखाता है कि तकनीक शहर को कैसे बदल सकती है। प्रयागराज देश भर में नागरिक केंद्रित शासन का एक नया मानक स्थापित कर रहा है और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज नगर निगम के इस इनोवेशन की सराहना करता हूं।

मोबाइल एप और डिजिटल वेबसाइट से मिलेंगी यह सुविधाएं

“पीएमसी 24×7” मोबाइल एप लांच करने के साथ ही ई-गवर्नेस प्लेटफॉर्म को भी अपडेट किया गया है, जिससे नागरिकों को आसान और तेज सेवाएं मिल सकेंगी। मोबाइल एप और डिजिटल वेबसाइट से लोगों को कई सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

आसान भुगतानः अब सपत्ति और जल कर का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है, साथ ही बिल देखने, डाउनलोड करने और रिकॉर्ड प्रबंधन की सुविधा भी होगी।

मजबूत शिकायत निवारणः नागरिक 55+ श्रेणियों में नगर निगम के 7 विभागों में शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनके समाधान की ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

स्मार्ट लाइसेंसिंगः 89 प्रकार के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन, नवीनीकरण और प्रबंधन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

अन्य नागरिक सुविधाएं

  • एप के माध्यम से सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी मिल सकेगी।
  • नागरिकों की प्रतिक्रिया और सुझाव के लिए एक डिजिटल सुझाव बॉक्स उपलब्ध होगा।
  • नगर निगम कार्यालयों और अधिकारियों के संपर्क विवरण भी प्राप्त हो सकेंगे।
  • एप के माध्यम से रीयल-टाइम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की निगरानी हो सकेगी।
  • स्वैच्छिक रक्तदाता निर्देशिका भी एप और डिजिटल वेबसाइट पर मिलेगी।
  • पर्यटन स्थलों, परिवहन मार्गों और शहर के मुख्य आकर्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • सार्वजनिक सहायता केंद्रों की सूची और आपातकालीन संपर्क विवरण भी उपलब्ध होगा।
  • इमरजेंसी कॉल बटन की भी सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात और नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Scroll to Top