# प्रयागराज में मंदिर से शिवलिंग चोरी , सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रयागराज : (मानवीय सोच) अतरसुइया थानाक्षेत्र में खुशहाल पर्वत मोहल्ले में एक मंदिर से चोर पूरा शिवलिंग ही उखाड़ ले गए। साथ में तांबे के नाग देवता को भी उठा ले गए। मंदिर से जड़ से शिवलिंग गायब होने से लोग हैरान हैं। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस को मोहल्ले वालों ने तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है