ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रशांत किशोर के संगठन I-PAC के ठिकानों पर रेड

नई दिल्ली (मानवीय सोच): गोवा में तृणमूल कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के संगठन I-PAC के ठिकानों पर पुलिस ने रेड की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस संगठन के एक कर्मचारी को भी गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस कर्मचारी के खिलाफ NDPS ऐक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

गोवा पुलिस के मुताबिक, पोरवोरिम में बंगलों पर सिलसिलेवार छापेमारी में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। कहा जा रहा है कि ये मादक प्रदार्थ गांजा है।

गोवा में I-PAC ने 8 बंगले किराये पर लिए हैं। पुलिस ने कहा कि इन आठ I-PAC विला में से एक से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोवा विधानसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान से दो दिन पहले इस तरह से इस मामले के सामने आने से TMC की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। गोवा की राजनीति में टीएमसी पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही है और प्रशांत किशोर यहाँ सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं।

हाल ही में I-PAC से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि ‘I-PAC टीएमसी के लिए लगातार काम कर रहा है ताकि चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सके।’

यह विकास गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान के लिए निर्धारित होने से दो दिन पहले आता है। गोवा की राजनीति में एक नवागंतुक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आई-पीएसी के सलाहकार के रूप में चुनाव लड़ रही है।

बता दें कि प्रशांत किशोर और उनका संगठन पिछले ढाई साल से ममता बनर्जी के लिए काम कर रहा है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा में ममता बनर्जी की पार्टी के जीत के पीछे भी उन्हीं का हाथ माना जाता है।

Scroll to Top