ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्राइवेट अस्पताल में महिला का ऑपरेशन करने वाला केजीएमयू का डॉक्टर निलंबित

खदरा स्थिति निजी अस्पताल में ले जाकर महिला मरीज के गले का ऑपरेशन करने वाले केजीएमयू ईएनटी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। महिला की मौत होने से आहत पति ने इस मामले में केजीएमयू प्रशासन और थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद केजीएमयू प्रशासन की ओर से गठित जांच समिति ने सोमवार शाम आरोपी डॉक्टर के निलंबन की कार्रवाई की है। उधर, निजी अस्पताल को बंद कर अस्पताल संचालक फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोबाइल पर नोटिस भेज कर इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। लखीमपुर खीरी के महराजनगर निवासी पूनम मौर्य (32) आशा कार्यकर्ता थी। पति सुरेन्द्र पाल सिंह के मुताबिक, पूनम की आवाज में भारीपन आ गया था। उसे सितंबर माह में केजीएमयू के ईएनटी विभाग में रेजिडेंट डॉ. रमेश कुमार को दिखाया। जांच के बाद डॉ. रमेश ने गले में मस्सा होने की बात कहते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी।

डॉ. रमेश ने खदरा स्थित केडी अस्पताल में ऑपरेशन करने की बात कही। डॉ. रमेश की सलाह पर मरीज को बीते 25 अक्टूबर को केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम करीब पांच बजे पूनम को डॉक्टर ऑपरेशन के लिए ओटी में ले गए थे। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में मरीज को केजीएमयू लाया गया। जहां मरीज को शताब्दी के वेंटिलेटर यूनिट में भर्ती किया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई।मरीज की मौत ने ईएनटी विभाग व वेंटिलेटर की बदइंतजामी की पोल खोल दी। अमूमन केजीएमयू में वेंटिलेटर के लिए आम मरीजों को भटकना पड़ता है। वहीं आरोपी डॉक्टर ने मिलीभगत कर शताब्दी में स्थित यूनिट में मरीज को सीधे ले जाकर भर्ती करा दिया था। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सोमवार को केजीएमयू प्रशासन ने सीएमएस डॉ. बीके ओझा की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की। शाम करीब साढ़े चार बजे कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मरीज को नर्सिंग होम ले जाने व प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में रेजिडेंट डॉ. रमेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।

Scroll to Top