# प्रियंका गांधी के 8 बड़े चुनावी वादे

छत्तीसगढ़ : (मानवीय सोच)  विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रही है. पार्टी के दिग्गज नेता मैदान में उतरे हुए हैं. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रदेश में लगातार रैलियां कर रहे हैं. आज सोमवार को प्रियंका गांधी प्रदेश के खैरागढ़ पहुंची. यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 8 बड़े चुनावी वादे किए. इसके पहले राहुल गांधी ने बीते दिन रविवार को प्रदेश में एक रैली की थी.

जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए हम महतारी न्याय योजना लागू कर रहे हैं. इसके तहत हर सिलेंडर को रिफिल कराते समय 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. सरकार इस राशि को सीधे घर की महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी. इसके अलवा 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे.” कांग्रेल नेता ने आगे कहा कि महिलाओं को पंचायतों में 33% आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया. महिला आरक्षण बिल पास तो हो गया, लेकिन 10 साल तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलने वाला. लेकिन मीडिया में चर्चा खूब हुई, इवेंटबाजी हुई; इसलिए नेताओं की घोषणा की सच्चाई को परखिए.