ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस बने माता-पिता

मुंबई (मानवीय सोच): बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय का जलवा ​बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है, जिसने उनके लाखों प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया है। जी हां! कपल ने सरोगेसी के जरिए पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 22 जनवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के जरिए अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी है। इस खबर ने कपल के प्रशंसकों को खुश कर दिया है, जो काफी दिनों से उनके पैरेंट्स बनने की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बनने के सफर को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि, उन्हें बेटा हुआ है या बेटी।

कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया, जिससे पता चला है कि, उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्राइवेसी भी मांगी है। इस पोस्ट में कपल ने लिखा है कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

बता दें कि साल 2018 में प्रियंका और निक ने उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने धर्म के मुताबिक दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। प्रियंका, अपने पति निक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपने पति निक के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एंजॉय कर रही हैं। और अब कपल ने शादी के करीब तीन साल बाद कपल सरोगेसी के जरिए अपने पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की है।

Scroll to Top