ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रिसिंपल ने आदिवासी छात्राओं को दी क्रूर सजा

शौचालय और भोजन कक्ष साफ नहीं करने पर आदिवासी छात्राओं को प्रिंसिपल ने कड़ी सजा दी। 70 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिभावकों द्वारा कॉलेज का घेराव करने के बाद मामला सामने आया। घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पास रंबाचोदावरम के आदिवासी कल्याण गुरुकुल कॉलेज की है।

छात्राओं का आरोप है कि महिला प्रिंसिपल छोटी-छोटी गलतियों के लिए भी दिनों तक सजा देती थीं। 200 से ज़्यादा सिट-अप्स करने के बाद 70 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को हुई इस घटना की जानकारी मंगलवार को अभिभावकों और आदिवासी संगठनों द्वारा कॉलेज के सामने विरोध प्रदर्शन करने पर हुई।

घटना के बाद, रंबाचोदावरम की विधायक मिर्याला सीरीशा देवी ने अस्पताल में भर्ती छात्राओं से मुलाकात की। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर प्रिंसिपल जी प्रसूना को दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं ने शिकायत की कि उन्हें शौचालय और भोजन कक्ष साफ करने के लिए मजबूर किया जाता था और अगर वे मना करते थे, तो उन्हें तीन दिनों तक सौ से दो सौ सिट-अप्स करने पड़ते थे। छात्राओं ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शरीर में दर्द और थकान के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यहां आदिवासी समुदाय की 375 छात्राएं पढ़ती हैं। 

Scroll to Top