ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्लास्टिक सिटी न हो सका गुलजार, बसेगा नया औद्योगिक पार्क, 10-50 एकड़ जमीन की आवश्यकता

पिछले 18 साल से गुलजार होने की राह तक रहे बहुप्रतीक्षित प्लास्टिक सिटी प्लास्टिक पार्क की राह में भले ही रोड़े हों, लेकिन अब एक और औद्योगिक पार्क को बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले में 10 से 50 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए सरकार से भारी-भरकम मदद मिलेगी। सरकार ने उद्योग-धंधे को परवाज देने के लिए औद्योगिक माहौल बेहतर बनाने की रूपरेखा बनाई है। इसी के तहत हर जिले में एक औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी है। इसे निजी जमीन पर बनाया जा सकेगा। जिन लोगों के पास 10 से 50 एकड़ जमीन है, वह निजी औद्याेगिक पार्क के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

उन्हें औद्योगिक पार्क बसाने के लिए शासन की ओर से हर एकड़ के बदले 50 लाख रुपये लोन की मदद मिलेगी। सिर्फ एक प्रतिशत ब्याज की दर पर अनुदान मिलेगा। चुकाने के लिए छह साल की मोहलत भी मिलेगी। औद्योगिक पार्क में किसी को भी उद्योग लगाने के लिए जमीन किराये पर दी जा सकेगी। सरकार की ओर से औद्योगिक पार्क की चारदीवारी, सड़क, पार्क, रोशनी व दूसरी जरूरत पर आर्थिक मदद मिलेगी। औद्योगिक पार्क बन जाने पर वहां उद्यमी अपना उद्योग शुरू कर सकेंगे। शासन ने औरैया के दिबियापुर क्षेत्र को औद्योगिक नगरी का दर्जा दे रखा है। यहां एनटीपीसी और गेल के प्लांट हैं। इन्हीं प्लांट को ध्यान में रखकर ककोर के करीब कंचौसी रोड पर प्लास्टिक सिटी का निर्माण कराया गया है। यह अलग बात है कि करीब दो दशक के अपने सफर में यह प्लास्टिक सिटी अपनी राह से भटकी हुई है।

Scroll to Top