ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर दायरे में बने अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

आगरा   (मानवीय सोच)  जिले में फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर और 300 मीटर दायरे में बने अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की संयुक्त टीम स्मारक के पास बने भवनों की रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने अधिकारियों के साथ फतेहपुर सीकरी का निरीक्षण किया। वह नगर नियोजक के साथ फतेहपुर सीकरी की प्रस्तावित महायोजना के लिए निरीक्षण करने पहुंचे थे।

एडीए उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया ने बुधवार सुबह संयुक्त सचिव, नगर नियोजक, प्रवर्तन अनुभाग के इंजीनियरों समेत फतेहपुर सीकरी और शाहगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने फतेहपुर सीकरी में स्मारक के आसपास बने अवैध निर्माणों को देखने के बाद निर्देश दिया कि एएसआई के साथ मिलकर 100 मीटर और 300 मीटर दायरे के अवैध निर्माणों की रिपोर्ट तैयार करें। यहां उनके सामने बनाए जा रहे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने और सील करने के निर्देश दिए हैं।

अवैध कालोनियां होंगी ध्वस्त

सीकरी से शाहगंज मार्ग पर व्यवसायिक भवनों के नक्शों की जांच के लिए उपाध्यक्ष ने इंजीनियरों को निर्देश दिए। शाहगंज क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बन रहीं अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने और अवैध निर्माण सील करने की कार्रवाई तुरंत शुरू करने को कहा, जिस पर दो अवैध निर्माण सील किए गए। शाहगंज क्षेत्र में भी निर्माणों की जांच के लिए टीम बनाई गई, जो अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर रिपोर्ट देगी। नगर नियोजक को फतेहपुर सीकरी की महायोजना का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए।

नौबस्ता में सील किया अवैध निर्माण

प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को सानू पुत्र हाजी सादिक द्वारा लोहामंडी-बोदला रोड पर नौबस्ता में चूने की चक्की के सामने नक्शा पास किए बिना बनाए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। प्रवर्तन दल प्रभारी पूरन कुमार के निर्देशन में सहायक अभियंता केके सरावगी, अवर अभियंता राजीव गोविल, राजकपूर ने सचल दस्ते के साथ यह कार्रवाई की।

Scroll to Top