ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# फर्जी फाइटर लेफ्टिनेंट गिरफ्तार : सेना में भर्ती के नाम पर ठगी कर रहा

लखनऊ : (मानवीय सोच) एसटीएफ ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर भारतीय वायु सेना में फाइटर लेफ्टिनेंट होने का दावा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। वह सेना की वर्दी पहन कर हजारों बेरोजगार युवकों को भारतीय वायु सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था।

शातिर भारतीय वायु सेना में भर्ती कराने के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका था। साथ ही खुद को सेना का अधिकारी साबित करने के लिए खुद के बैनर पोस्टर लगवाने के साथ कई संस्थानों की तरफ से सम्मान समारोह भी आयोजित करवा चुका है।

एसटीएफ के मुताबिक इंटेलीजेंस की तरफ से सूचना थी कि यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी आदि जिलों में भारतीय वायु सेना में भर्ती करने के नाम पर ठगी का कारोबार चल रहा है। जिसकी सूचना पर एसटीएफ की टीम लगी थी। जिसमें मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चिनहट के पास से कुशीनगर नौरंगिया सरगटिया निवासी उत्कर्ष पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Scroll to Top