लखनऊ : (मानवीय सोच) वेबसाइट बनाकर फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को वाराणसी साइबर क्राइम थाने की टीम ने राजधानी से गिरफ्तार किया है। गिरोह के नौ सदस्य दो महीने पहले गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
साइबर अपराधी इन वेबसाइट के जरिये फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाकर सिम खात खुलवाते हैं और सिम भी लेते हैं। जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी व अन्य साइबर अपराधों में इस्तेमाल करते हैं।
एसपी साइबर क्राइम प्रो त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूर्वी चंपारण बिहार निवासी अफजल आलम, शिवरतनगंज अमेठी के सुशील कुमार और गया बिहार के मोहम्मद इरशाद को टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके गिरोह के भी तीन और साथी फरार हैं। जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसमें हरिओम, आकाश और सजीत नाम के आरोपी शामिल हैं। एसपी के मुताबिक पूरे गिरोह ने कई अलग-अलग वेबसाइट बना रखी हैं।
