ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिजूल है आतंकवाद का मुद्दा, प्रियंका गांधी

लखनऊ (मानवीय सोच) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज (सोमवार को) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में रोडशो करने पहुंची थीं. वहां प्रियंका गांधी ने बेतुका बयान दे दिया. प्रियंका गांधी ने कहा कि आतंकवाद (Terrorism) का मुद्दा फिजूल है.

पिछले 5 साल में फिजूल मुद्दे उठाए गए

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने 5 साल में कोई गवर्नेंस नहीं की. आपने केवल इवेंट मैनेजमेंट किया. इन्होंने सिर्फ फिजूल के मुद्दे उठाएं. इन मुद्दों से किसी का लेना-देना नहीं है. जनता का पेट इन मुद्दों से नहीं भरेगा.

जनता को रोजगार चाहिए

प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता को रोजगार चाहिए. ये जो राशन का बोरा बांटने की आपने प्रक्रिया शुरू की है ना, इससे किसी का भविष्य बनने वाला नहीं है. जनता सब समझ रही है.

पीएम मोदी ने नहीं बनाए लखपति

उन्होंने कहा कि जरा गांव में जाकर देखें, पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने यूपी में हजारों लखपति बनाए लेकिन मैं तो यूपी के हर जिले में घूम आई हूं, मुझे कोई लखपति नहीं दिखा. मुझे गरीब दिख रहे हैं, किसान परेशान दिख रहे हैं, मुझे बेरोजगार नौजवान दिख रहे हैं और मुझे महिलाएं दिख रही हैं जिनपर अत्याचार हो रहा है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता बहुत उत्साहित है. कार्यकर्ता जोश में हैं. हम मजबूती से लड़ रहे हैं. सीएम योगी 80 और 20 की बात करते हैं लेकिन मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि महंगाई का प्रतिशत क्या है? बताइए यहां बेरोजगारी का प्रतिशत क्या है?

 

Scroll to Top