ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिर टेंशन देने लगा वायरस; 5 महीने बाद आज लखनऊ में मिले सबसे ज्‍यादा मरीज

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। 24 घण्टे की जांच में लखनऊ में 191 नए मरीज मिले हैं। 13 फरवरी को 204 सबसे अधिक मरीज मिले थे। जबकि मंगलवार को 132 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। रोजाना छह से सात हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

सबसे ज्यादा आलमबाग में 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरोजनीनगर में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। इन्दिरानगर में 19 लोगों में वायरस मिले हैं। सिल्वर जुबली इलाके में 15, चिनहट में 14, रेडक्रास में 13 आदि अन्य इलाकों में पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक बाहर से आने वालों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मई तक के नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है। जल्द ही जून तक पॉजिटिव आने वालों की रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है।

बरतें सावधानी
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि कुल 18 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। करीब 589 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। इनमें 60 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले हैं। बाकी 40 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के हल्के लक्षण वाले हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें।

 

Scroll to Top