ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिर हुआ LDA का एक्शन : दोबारा सील किए दो निर्माण

लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर चार व्यवसायिक निर्माण सील किए। इनमें दुबग्गा व गोमती नगर में सील तोड़ने पर दोबारा कार्रवाई की गई। साथ ही बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए। शनिवार को दुबग्गा में बेगरिया रोड पर टीम ने रिजवान व अन्य द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाया जा रहा कॉम्पलेक्स सील किया था। टीम के जाते ही बिल्डर ने सील तोड़कर निशान मिटा दिए थे।

अभियंताओं पर सवाल उठे तो सोमवार को पहुंची टीम को कॉम्पलेक्स खुला मिला। जोनल अधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर दोबारा सील किया गया और नियमों का उल्लंघन करने पर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर कराने निर्देश दिए गए। वहीं प्रवर्तन जोन-1 में जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में विनम्र खंड में राजकुमार व अन्य द्वारा 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जा रहा चार मंजिला भवन निर्माण व गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 में हितेश खन्ना व अन्य द्वारा किया जा रहा भवन निर्माण सील किया गया।

इसके अलावा गोमती नगर के सृजन विहार में नावेद सिद्दीकी व अन्य द्वारा 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण दोबारा सील किया गया। जहां मौके पर अवैध तरीके से सील खोलकर निर्माण व फिनिशिंग कराई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता उदयवीर सिंह, अवर अभियंता विपिन बिहारी राय व सुरेन्द्र द्विवेदी के साथ पुलिस बल रहा।

बचते रहे सहायक अभियंता, बोले सील था निर्माण बेगरिया रोड पर टीम के जाने के बाद निर्माण की सील तोड़ना, नोटिस फाड़ना और शटर पर लाल रंग से निशान व तारीख मिटाने की घटना ने अभियंताओं को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। जवाबदेही की बारी आई तो लीपापोती में जुट गए। कार्रवाई के डर से आनन-फानन में निर्माण दोबारा सील किया। इसके बाद भी सहायक अभियंता जीतेंद्र सील टूटी होने से इन्कार कर गए। बताया कि निर्माण सील मिला था। इसका फोटो व वीडियो बनाए हैं। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने संज्ञान लेकर नाराजगी जताई थी।

Scroll to Top