मुंबई : (मानवीय सोच) बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
एक राजा था, एक के बाद एक जंग हारता गया… इस नरेशन के साथ शुरू होता है शाहरुख खान की ‘जवान’ का ट्रेलर। ट्रेलर में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर से लेकर रिद्धि डोगरा तक की झलक देखने को मिलती है।
‘जवान’ के ट्रेलर में शाहरुख खान के विलेन के किरदार से शुरुआत होती है, जो मुंबई में एक मेट्रो को हाइजैक कर लेते हैं। शाहरुख खान ‘जवान’ के ट्रेलर में खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
