ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# फुटकर में 80-85 रुपये प्रति किलो पहुंचे प्याज के दाम

लखनऊ : (मानवीय सोच) घर से लेकर बाजार तक इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में प्याज, टमाटर के बढ़े भाव हैं। इसके लिए मौसम और पैदावार में देरी के साथ बाजार की मनमानी भी जिम्मेदार है। पहले से वीआईपी चल रही अदरक के दाम 150 रुपये किलो से नीचे नहीं आ रहे हैं। इससे परेशान जनता की टेंशन प्याज, टमाटर की चढ़ी कीमत ने बढ़ा दी है।

कुछ समय पहले प्याज की फुटकर कीमतें शहर के सभी इलाकों में एक साथ बढ़ीं और 60 रुपये तक पहुंच गईं। पुराना शहर, बाराबिरवा, आलमबाग में 60-70 रुपये किलो में प्याज बिक रहा है, जबकि हजरतगंज गोमतीनगर जैसे पॉश इलाकों में यह 80-85 रुपये किलो में मिल रहा है। टमाटर की कीमत 40-50 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं, थोक मंडी में प्याज की कीमत 55- 60 रुपये तो टमाटर की 15 से 20 रुपये किलो है।

नरही हो या भूतनाथ या फिर आलमबाग की बाराबिरवा सब्जी मंडी, शायद ही कोई ऐसा खरीदार हो जो यह न पूछे कि प्याज, टमाटर इतना महंगा क्यों हो गया? इस पर दुकानदार यही जवाब देते हैं कि कुछ दिनों से, हमें मंडी से महंगा मिल रहा है।

Scroll to Top