ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फेल करने की धमकी देकर प्रोफेसर करता रहा छात्रा का रेप, शादी के बाद पति को भेजे अश्लील वीडियो

मध्य प्रदेश  (मानवीय सोच)  ग्वालियर जिले में एक कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा छतरपुर जिले की रहने वाली है और वह ग्वालियर में एमफिल की पढ़ाई कर रही है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज का प्रोफेसर फेल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और इस दौरान उसने न्यूड वीडियो भी बना लिए और बाद में न्यूड वीडियो के जरिए लगातार धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। जब छात्रा की शादी हो गई तो प्रोफ़ेसर ने उसपर कई बार मिलने का दबाव डाला, जब उसने विरोध किया तो प्रोफ़ेसर ने उसके पति के मोबाइल पर पीड़िता की न्यूड वीडियो भेज दिए। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल छतरपुर जिले की रहने वाली 28 साल की पीड़िता ने महिला थाने में दी शिकायत में कहा है कि पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अंगद सिंह से हुई। एक दिन प्रोफेसर अंगद ने उसे फेल करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी प्रोफेसर ने उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद आरोपी प्रोफेसर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।

पति को भेज दिए न्यूड वीडियो
कुछ समय बाद पीड़ित छात्रा की शादी हो गई लेकिन कॉलेज का आरोपी प्रोफेसर अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके बाद आरोपी प्रोफेसर पीड़िता को न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाता रहा। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रोफ़ेसर ने पिता के न्यूड वीडियो उसके पति को भेज दिए। जब इस बात की जानकारी पीड़िता के पति को लगी तो उसके बाद पति ने उसे तलाक ले लिया। प्रोफेसर की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Scroll to Top